{"_id":"6903b8fac1598065c10566eb","slug":"income-tax-investigation-continues-on-asmoli-and-rajpura-sugar-mills-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124063-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने की कवायद
विज्ञापन
बनियाखेड़ा(संभल)। ब्लाॅक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए विकासखंड कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और इसे सफल बनाने के लिए सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आंचल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करना और उनका मनोबल बढ़ाना है। इस आयोजन में विकासखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उन्हें प्रोत्साहित करने वाले अभिभावकों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नवंबर माह में प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है।
बैठक में राज्यमंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह, एडीओ पंचायत नीरज सिंह, अनुज उपाध्याय, शरद शर्मा, अंकुर अग्रवाल, सुशील पाल, सुधीर मल्होत्रा, मनोज कठेरिया, संजय बंसल, मंतेश वार्ष्णेय, नंदकिशोर दिवाकर, गुड़िया, राजकुमार यादव, पूजा राणा, राजपाल राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
बैठक में राज्यमंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह, एडीओ पंचायत नीरज सिंह, अनुज उपाध्याय, शरद शर्मा, अंकुर अग्रवाल, सुशील पाल, सुधीर मल्होत्रा, मनोज कठेरिया, संजय बंसल, मंतेश वार्ष्णेय, नंदकिशोर दिवाकर, गुड़िया, राजकुमार यादव, पूजा राणा, राजपाल राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन