फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the Rambagh Trust elections, 799 out of 885 voters cast their votes.

Sambhal News: रामबाग ट्रस्ट के चुनाव में 885 में से 799 मतदाताओं ने किया मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
In the Rambagh Trust elections, 799 out of 885 voters cast their votes.
चंदौसी। रविवार को रामबाग धाम पर श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट का चुनाव हुआ। चुनाव अध्यक्ष व महामंत्री सहित पांच पदों पर 34 प्रत्याशियों के बीच हुआ। इसमें कुल 885 मतदाताओं में 799 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम छह बजे से शुरू हुई मतगणना देर रात तक जारी रही। अध्यक्ष पद पर पवन कुमार भट्ठा और मौसम कुमार के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों ने अपने-अपने पंडाल लगाए। सभी पंडालों पर भीड़ नजर आ रही थी। गेट पर ही प्रत्याशी मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखे। मुख्य चुनाव अधिकारी मोरमुकुट वार्ष्णेय ने बताया कि ट्रस्ट के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल पांच पदों पर 34 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया गया। इसमें कुल 885 वोट हैं, जिनमें से 799 मतदाताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। इसके बाद शाम छह बजे से मतगणना शुरू की गई। जो देर रात तक जारी रही। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार वार्ष्णेय, सुशील कुमार वार्ष्णेय ने शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने में विशेष सहयोग किया। इस दौरान मुकेश वार्ष्णेय, प्रकाश चंद्र किराना, कौशल किशोर, अनुज वार्ष्णेय अन्नू, विमल चौधरी, अतुल किराना, प्रमोद कुमार पप्पन, गौरव, मनोज वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, पवन कुमार और संजीव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed