{"_id":"689505acc97e59215c026927","slug":"in-the-ganesh-chaturthi-fair-you-will-be-able-to-see-the-tableau-of-vrindavans-nidhi-van-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122067-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मेला गणेश चौथ में होंगे वृंदावन के निधि वन की झांकी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मेला गणेश चौथ में होंगे वृंदावन के निधि वन की झांकी के दर्शन
Fri, 08 Aug 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मेला गणेश चौथ का आगाज 25 अगस्त से हो रहा है। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की भव्य रथयात्रा निकाली लाएगी। वहीं मेले के दौरान श्री गणेश मंदिर के सामने गजानन हाल में वृंदावन के निधि वन के दर्शन होंगे। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर 26 अगस्त को झांकी जनता के लिए खोल दी जाएगी।
गजानन हाल परिसर में तैयार की जा रही निधि वन की झांकी दो हिस्सों में बनाई जा रही है, जिसमें वृंदावन की तरह निधि वन की जाने के लिए रास्ते भी बनाए जा रहे हैं। झांकी के डायरेक्टर ज्योतिष चंद्र वार्ष्णेय और प्रवीण कुमार पूसी बाबा ने बताया कि गणेश मंदिर के सामने गजानन हाल परिसर में वृंदावन के निधि वन की झांकी बनाई जा रही है। झांकी को अंतिम रूप देने के लिए पिछले एक माह से कार्य चल रहा है। झांकी काफी क्षेत्र में बनेगी। टीन शेड बल्ली और तख्ते लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। झांकी में निधि वन की तरह पेड़ लगाए जाएंगे। साथ ही हरदास जी महाराज के मंदिर के साथ ही दो तीन मंदिर बनेंगे। बिल्कुल वृंदावन के निधि वन की तरह स्वरुप देने का प्रयास किया जा रहा है। झांकी तैयार करने में 40 लोगों की टीम दिन रात काम कर रही है। संवाद