फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the fourth round of Mission Indradhanush, 19894 children and 6669 pregnant women will be vaccinated

मिशन इंद्रधनुष का चौथे दौर में 19894 बच्चों और 6669 गर्भवती महिलाओं का लगेगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
In the fourth round of Mission Indradhanush, 19894 children and 6669 pregnant women will be vaccinated
नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जिले में टीकाकरण से छूटे हुए दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती को टीका लगाने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान सात मार्च से जनपद में शुरू होगा। जिसमें किसी भी कारण टीकाकरण से छूटे हुए बच्चे और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। गुरूवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक में कार्ययोजना समझा दी गई है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने टीकाकरण में लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसएमओ डब्ल्यूएचओ ने बताया कि सात मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान प्रारंभ होगा। जिले में विशेष अभियान सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 के अंतर्गत चलाए जा रहे नियमित टीकाकरण अभियान के दौरान वंचित रहे गए शून्य से दो वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगाए जाएंगे। यह टीके निशुल्क लगाए जाएंगे। तीन चरणों में यह अभियान चलेगा। इसके तहत शून्य से दो साल तक के बच्चों को ओपीवी, बीसीजी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटाविन.ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी, पीसीवी के टीके लगाए जाएंगे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 19894 बच्चों और 6669 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। अभियान का द्वितीय चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई से शुरू किया जाएगा। बैठक में कार्यवाहक सीएमओ डा. पंकज विश्नोई, डा. मनोज चौधरी, डा.विश्वास अग्रवाल, डा.संतोष कुमार, संजीव राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed