{"_id":"61b252f6bb115f2af263937f","slug":"in-the-encounter-hazratnagar-garhi-police-caught-three-with-stolen-goods-sambhal-news-mbd412117894","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने चोरी के माल के साथ तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने चोरी के माल के साथ तीन पकड़े
विज्ञापन
संभल। पुलिस मुठभेड़ में चोरी के माल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। घटना सात दिसंबर की रात हाफिजपुर गांव की है। चोरों ने पहले ग्रामीण के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चुराए थे और फिर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में से गैस सिलेंडर चोरी किया था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी।
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी विनीत कुमार के घर में सात दिसंबर की रात्रि चोर घुसे थे और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए थे। इसी दौरान दूसरी घटना प्राथमिक विद्यालय में हुई। यहां से चोरों ने गैस सिलेंडर चोरी कर लिया था। पुलिस ने विनीत कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। आठ दिसंबर को पुलिस मुठभेड़ हुई, जिसमें अखिलेश, गौरीशंकर और विजेंद्र सिंह पकड़े गए।
पुलिस ने बताया कि अखिलेश भारतल मदापुर गांव का है जबकि गौरीशंकर और विजेंद्र सिंह हाफिजपुर गांव के हैं। चोरी के सामान के साथ शस्त्र बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।