फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the case of sabotage in the blood bank, now the case against the operator of the blood bank, the manager

ब्लड बैंक में तोड़फोड़ मामले में अब ब्लड बैंक संचालिका, मैनेजर के खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
In the case of sabotage in the blood bank, now the case against the operator of the blood bank, the manager
ब्लड बैंक में सोमवार की सुबह हुए विवाद में दूसरे पक्ष की ओर से भी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें ब्लड देने के नाम पर ज्यादा रुपये मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस रिपोर्ट में ब्लड बैंक मैनेजर व संचालिका व अज्ञात को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11 बजे करीब मुरादाबाद रोड स्थित डॉ. सचिन सक्सेना मेमोरियल चैरिटेबिल ब्लड बैंक में विवाद हुआ था। इसमें दूसरे पक्ष के भटोला निवासी शोभित शर्मा पुत्र श्यामसुंदर शर्मा ने ब्लड बैंक संचालिका डॉ. रितु सक्सेना, मैनेजर आशिक अली और कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शोभित शर्मा का आरोप है कि वह सोमवार को ब्लड बैंक पर एक डोनर को साथ लेकर गए थे। वहां जब ब्लड की मांग की तो उनसे 9 हजार रुपये मांगे। जब इतने रुपये देने का विरोध किया किया और बिल मांगा तो मैनेजर ने गाली-गलौज की और मारपीट करने लगा। ब्लड बैंक संचालिका पर भी अभद्रता करने का आरोप है। मालूम हो इस विवाद में सोमवार को ब्लड बैंक मैनेजर आशिक अली की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी जिसके आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed