फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the board meeting of Zip, the original budget of 34 crores was passed in 18 minutes.

जिपं की बोर्ड बैठक में 18 मिनट में 34 करोड़ का मूल बजट पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
In the board meeting of Zip, the original budget of 34 crores was passed in 18 minutes.
बहजोई। करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद प्रारंभ हुई कुल 18 मिनट की बोर्ड बैठक में अनुमानित 34 करोड़ 18 लाख 80 हजार रुपये का मूल बजट पास
विज्ञापन

हो गया। वहीं कुल 31 करोड़ 45 लाख 26 हजार रुपये के पुनरक्षित बजट को भी कोरम के हिसाब से सदस्यों की मंजूरी मिली। बोर्ड बैठक का आयोजन जिला पंचायत दफ्तर के सभागार में किया गया।
बुधवार को आयोजित हुई बोर्ड बैठक के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका यादव समेत कई सदस्य व अधिकारी दफ्तर में पहुंच गए। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक अन्य सदस्यों व अधिकारियों के आने का इंतजार किया गया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कुछ सदस्य समेत मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी व जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन दफ्तर पहुंचे और निर्धारित सुबह 11 बजे के बजाय करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद बोर्ड बैठक प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी अरुण प्रताप भारती ने पिछली बैठक की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष अधिकारियों का परिचय हुआ। इसके बाद एएमए (अपर मुख्य अधिकारी) की ओर से रखे गए पुनरक्षित व मूल बजट के प्रस्ताव को सदन में रखा गया। मात्र 18 मिनट में इन प्रस्तावों को सदस्यों की ओर से सहमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमए ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के पुनरक्षित बजट तथा वर्ष 2022-23 के मूल बजट को लेकर सदन में प्रस्ताव रखा गया। इस पर सदन की ओर से प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई। इस बजट में ही आय व व्यय की अनुमानित धनराशि शामिल है। वहीं पिछली बोर्ड बैठक में हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस और पीएससी बल की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed