फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In old enmity, the young man who went to take medicine was surrounded, the police reached

पुरानी रंजिश में दवाई लेने गए युवक को घेरा, पुलिस पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
In old enmity, the young man who went to take medicine was surrounded, the police reached
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के किरारी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दवाई लेने गए युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया। क्लीनिक के केबिन में घुसकर युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। आरोप-प्रत्यारोप लगाकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किरारी निवासी बृजेश यादव बृहस्पतिवार की सुबह में पैर में लगी चोट की मरहम पट्टी कराने गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को वहीं घेर लिया। जान बचाने के लिए युवक क्लीनिक के एक केबिन में घुस गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद केबिन से युवक को बाहर निकलवाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बहजोई कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि किरारी में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed