फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In Kabaddi, Junwai Janta Inter College team defeated Babrala team.

Sambhal News: कबड्डी में जुनावई जनता इंटर कॉलेज की टीम ने बबराला की टीम को दी पटखनी

Wed, 13 Sep 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, Junwai Janta Inter College team defeated Babrala team.
जुनावई। उत्तर प्रदेश खेल जगत फाउंडेशन के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन जुनावई के जनता इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें जिले के कई विद्यालय के 19 वर्षीय विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। फाउंडेशन के संस्थापक रतन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कराईं गईं। इस मौके पर जिले के गुन्नौर, चंदौसी, जुनावई, बहजोई, सहित विद्यालय एवं गैर विद्यालय के 19 वर्ष तक बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया गया। वहीं जुनावई ब्लॉक के क्षेत्र कल्याण अधिकारी चित्रवीर सिंह, गुन्नौर से अनुज कुमार की निगरानी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इसी के साथ ही बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के चलते जुनावई जनता इंटर कॉलेज की टीम ने बबराला की टीम को मात देते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि बालक वर्ग में जुनावई के जनता इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा चिरंजीलाल विद्यालय के छात्रों को मात देकर पहला स्थान प्राप्त किया है। बालिका वर्ग को प्रतियोगिता के चलते उच्च प्राथमिक विद्यालय काशीपुर की छात्राओं ने गन्नौर की छात्राओं को मात देकर पहला स्थान प्राप्त किया है। दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में महक प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में शिवानी ने प्रथम स्थान पाया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जेकेश, 200 मीटर में सूरजपाल, 400 मीटर में पवन सिंह ने पहला स्थान पाया। इस दौरान जिला ओलंपिक सचिव अंशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed