फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In Hindu convention Swami Prabhodhanand Giri said controversial statement

यूपी में स्वामी का विवादित बयान, बोले- ‘हिंदू पैदा करें आठ-आठ बच्चे’

Sun, 30 Apr 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 30 Apr 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
 In Hindu convention Swami Prabhodhanand Giri said controversial statement
महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी - फोटो : अमर उजाला

श्री परमहंस अद्वैत तपस्वी योग आश्रम ट्रस्ट महोरा लखुपुरा की ओर से शनिवार को संत समागम एवं विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने विवादित बयान दे डाला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुओं को आठ-आठ बच्चे पैदा करने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की। कहा कि, प्रधानमंत्री हिंदुस्तान में हिंदू हित की सोचने वाले राष्ट्रवादी/धर्म अनुयायी हैं। कहा कि, अगर उनसे अच्छा कोई हमें मिलता है तो उसे भी पीएम बनाएंगे। समय की मांग के अनुसार हिंदू समाज से हम दो हमारे आठ की नीति का पालन करने का कहा गया।
विज्ञापन

                    
महोरा लखुपुरा स्थित आश्रम में आयोजित संत समागम एवं विशाल हिंदू सम्मेलन की शुरुआत महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, स्वामी विवेकानंद, स्वामी महेश्वरानंद, स्वामी सत्यवृतानंद, स्वामी विनोदानंद, स्वामी अंश चेतनानंद जी ने भारत माता के चित्र समक्ष दीप जलाकर किया। बाद में विशिष्ट अतिथि महंत कर्णपुरी, साध्वी गीता, सुरेश गिरि, स्वामी सुबोधानंद आदि का स्वागत किया गया। आयोजक कृष्णानंद ने कहा कि संत कभी अशक्त नहीं हो सकता और असंत कभी संत नहीं हो सकता। इस अवसर पर महामंडलेश्वर प्रबोधानंद ने हिंदू हितार्थ समर्पित हिंदू रक्षादल का गठन किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed