UP में दर्दनाक हादसा : बरात ले जा रही गाड़ी दीवार से टकराई, दूल्हा समेत आठ की मौत; मातम में बदलीं खुशियां
बदायूं हाईवे पर बरातियों की कार अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। इसमें दूल्हे समेत आठ लोगों की माैत हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है।
विस्तार
मेरठ-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार की शाम बरातियों की कार अनियंत्रित होकर एक इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई । हादसे में दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हरगोविंदपुर गांव के सुखराम ने अपने पुत्र सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरसौल गांव में तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी।
कार के उड़े परखच्चे
बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक कार पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे। रास्ते में कार जनता इंटर कॉलेज की जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
दूल्हे की बुलेरो रह गई थी पीछे
कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को कार से बाहर निकला और सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने सूरज पाल (20), आशा (26) एश्वर्या (03) सचिन (22) और गणेश (02) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कोमल, रवि, हिमांशी, मधु और देवा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकाला
हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। घायलों को कार से बाहर निकालने में क्रेन की मदद ली गई।
जुनावई। कस्बा के गांव हरगोविंदपुर सुखराम का परिवार अपने बुलंदशहर जनपद के रहने वाले रिश्तेदारों के साथ राजस्थान के भीलवाड़ा में मेहनत मजदूरी करता है। एक माह पहले ही सूरज पाल की शादी तय होने के बाद परिवार और रिश्तेदार सभी अपने घर लौट आए। परिवार में शादी की तैयारी एक माह पहले से शुरू हो गईं थीं। लेकिन हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं।