फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In cases of power theft, only about 10 percent of people took advantage of the scheme.

Sambhal News: बिजली चोरी के मामलों में करीब 10 प्रतिशत लोगों ने ही लिया योजना का लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
In cases of power theft, only about 10 percent of people took advantage of the scheme.

विज्ञापन
संभल। बिजली चोरी के मामलों में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 का लाभ लेने के लिए लोगों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिख रही। संभल डिवीजन में 4533 लोगों में से अब तक सिर्फ 436 ने ही लाभ लिया है। एक करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि जमा पाई है। योजना का पहला चरण 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इस चरण में छूट भी 50 प्रतिशत मिल रही है।
संभल डिवीजन क्षेत्र में बिजली निगम के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया तो हजारों लोग बिजली चोरी करते पाए गए। ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बिजली निगम की बिजली बिल राहत योजना लागू हुई। जिसका पहला चरण 1 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक रहेगा। बिजली चोरी के मामलों को लेकर 4533 लोगों पर राजस्व निर्धारित था।
विज्ञापन

अधिकारियों को उम्मीद थी कि पहले चरण में ही बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ लेंगे, क्योंकि राजस्व निर्धारण का महज 50 प्रतिशत भुगतान करना पड़ रहा है और 50 प्रतिशत की छूट है। आंकड़े पर गौर किया जाए तो अभी तक सिर्फ 450 लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 436 लोगों ने 10230920 रुपये की धनराशि जमा की है। यह हालात तब हैं जबकि योजना के द्वितीय और तृतीय चरण में छूट भी कम होगी। बहरहाल, इससे साफ है कि बिजली चोरी के मामलों को निपटाने के लिए भी लोग ज्यादा गंभीर नहीं हैं।
0000000000
बिजली चोरी के मामलों में यह है छूट का प्रावधान
पहला चरण - पंजीकरण धनराशि 2000 रुपये अथवा राजस्व निर्धारण धनराशि का 10 प्रतिशत जो भी अधिक हो। प्रथम चरण में पंजीकरण कर 30 दिनों में राजस्व निर्धारण का 50 प्रतिशत भुगतान (अर्थात 50 प्रतिशत की छूट) एवं शमन शुल्क जमा करना होगा। यह छूट सभी भार एवं श्रेणी के चोरी के मामलों में लागू है।

दूसरा चरण -पंजीकरण कर 30 दिन में राजस्व निर्धारण का 55 प्रतिशत भुगतान (अर्थात 45 प्रतिशत की छूट) एवं शमन शुल्क जमा करना होगा।
तीसरा चरण -पंजीकरण कर 30 दिन में राजस्व निर्धारण का 60 प्रतिशत भुगतान (अर्थात 40 प्रतिशत की छूट) एवं शमन शुल्क जमा करना होगा।
00000000000
तीन चरणों में है योजना-
योजना का पहला चरण 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा। द्वितीय चरण 1 जनवरी से शुरु होकर 31 जनवरी तक और तृतीय चरण 1 फरवरी से 28 फरवरी तक रहेगा।
00000000000
वर्जन-
बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने के लिए बिजली चोरी से संबंधित लोगों को जागरूक होना चाहिए। पहले चरण में छूट ज्यादा मिल रही है। योजना फरवरी तक रहेगी। हालांकि अगले चरण में छूट कम हो जाएगी। जिन लोगों ने अभी तक योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उनसे अपील है कि वह लाभ उठाएं।
-जेपी वार्ष्णेय, एसडीओ प्रथम संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed