{"_id":"6495f8b05abd2e71740242b1","slug":"in-bahjoi-the-consumers-remained-restless-all-night-due-to-the-power-outage-sambhal-news-c-15-1-182961-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई में बिजली की आंख-मिचौली से रात भर रहे हलकान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई में बिजली की आंख-मिचौली से रात भर रहे हलकान रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
बहजोई। नगर में रात भर बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता हलकान रहे। बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे घर से बाहर सड़कों पर टहल कर रात काटनी पड़ी।
वैसे तो बृहस्पतिवार को शाम से ही ओवर लोड के चलते फाल्ट व ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बावजूद इसके रात 11.40 बजे लाइन ब्रेकडाउन में आ जाने से करीब दो घंटे पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके बाद रात 1.40 पर फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बाद में समय-समय पर कई बार फाल्ट होने से बीच-बीच में कई बार बिजली गुल हुई। इससे रात में गर्मी से निजात पाने के लिए उपभोक्ताओं को घर से बाहर सड़क पर टहलना पड़ा। देर रात तक यही सिलसिला रहा। कुछ इलाकों में आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति दुरुस्त हो गई।
इसके बाद शुक्रवार को भी दिन में बीच-बीच में हुई बिजली कटौती ने भी लोगों को मुश्किल में डाला। एसडीओ बहजोई हवलदार सिंह का कहना था कि रात में लाइन ब्रेक डाउन में आने से करीब दो घंटे नगर भर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बाद में फाल्ट ठीक हुआ तो बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। इसके अलावा ओवर लोड के चलते कटौती व फाल्ट आदि से भी बीच-बीच में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।