{"_id":"6562520ed023c0eeba0cc586","slug":"in-an-inebriated-state-the-contract-driver-drove-the-bus-to-badaun-depot-55-kilometers-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-4722-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चालक ने 55 किमी तक नशे में लहराते हुए दौड़ाई रोडवेज, यात्रियों में चीखपुकार.. बमुश्किल अफसरों ने रुकवाई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चालक ने 55 किमी तक नशे में लहराते हुए दौड़ाई रोडवेज, यात्रियों में चीखपुकार.. बमुश्किल अफसरों ने रुकवाई बस
Sun, 26 Nov 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:29 AM IST
सार
बदायूं डिपो से कौशांबी जा रही रोडवेज बस में करीब 60 यात्री सवार थे। इसे संविदा चालक चला रहा था। जब बस हाईवे पर पहुंची तो चालक बस को लहराकर चलाने लगा। जब यात्रियों ने उसे रोकने को कहा तो उसने किसी की नहीं सुनी। इसके बाद अफसरों को फोन किया गया।
विज्ञापन
चंदौसी में पकड़ी गई रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं डिपो का चालक शुक्रवार की रात नशे की हालत में 55 किलोमीटर तक बस दौड़ा दी। यात्रियों की शिकायत पर बरेली एआरएम ने आरोपी चालक का पीछा कर ओरछी चौराहे पर पकड़ लिया। जांच में एल्कोहल की पुष्टि होने पर बस चंदौसी बस स्टैंड पर खड़ी कराने के बाद आरोपी चालक की संविदा समाप्ति की संस्तुति कर रिपोर्ट आरएम को दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम बदायूं डिपो से रोडवेज की बस कौशांबी के लिए चली थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस संचालन की जिम्मेदारी संविदा चालक अली मोहम्मद पर थी। बस स्टैंड से निकलने पर चालक बस को सड़क पर लहराकर चलाता नजर आया। चालक की हालत देखकर यात्रियों डर गए और चालक से बस रोकने के लिए कहा, लेकिन नशे में धुत चालक ने बस नहीं रोकी।
विज्ञापन
जिसके बाद बस में सवार किसी यात्री ने आरएम को फोन कर मामले की शिकायत कर दी। आरएम बरेली ने तुरंत ही एआरएम बरेली राजेश पाठक को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। एआरएम ने बस का पीछा कर उसे चंदौसी के निकट ओरछी चौराहे पर रोक लिया। एआरएम ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो चालक नशे में मिला और एल्कोहल की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
एआरएम ने बस को चंदौसी बस स्टैंड पर लाकर खड़ा करा दिया। साथ ही दूसरी रोडवेज बस की व्यवस्था कराकर यात्रियों को कौशांबी के लिए रवाना किया। इस मामले में एआरएम ने आरोपी चालक की संविदा समाप्त करने की संस्तुति करते हुए आरएम को रिपोर्ट भेजी है।