फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   IMA paid tribute to the victims of the plane crash

Sambhal News: विमान हादसे के मृतकों को आईएमए ने दी श्रद्धांजलि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
IMA paid tribute to the victims of the plane crash
चंदौसी। आईएमए की ओर से एक शोकसभा का आयोजन शुक्रवार को आजाद रोड के बीएस हॉस्पिटल में किया गया। जिसमें अहमदाबाद के विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। साथ ही संगठन के सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर मृत यात्रियों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। संगठन अध्यक्ष डॉ. कमल किशोर ने बताया कि यह एक बेहद भीषण और हृदय विदारक दुर्घटना है। जिसने पूरे देश को गहरे दुख और सदमे में डाल दिया है। सरकार को मृत यात्रियों के परिवार की मदद करनी चाहिए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का लाभ देना चाहिए। इस अवसर पर सचिव डॉ. विदुषी गुप्ता, डॉ. श्याम गुआनी, डॉ. सुधा चौधरी, डॉ. शशांक चौधरी, डॉ. पयोधी चौधरी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

...............

वंदे भारत संगठन ने विमान यात्रियों के लिए किया मौन धारण

चंदौसी। वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन ने शुक्रवार को स्टेशन रोड के भगत सिंह पार्क में विमान हादसे में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया और आत्मा की शांति की प्रार्थना की। संगठन जिलाध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में सैकड़ों यात्रियों और मेडिकल कॉलेज के दर्जनों चिकित्सक हताहत हो गए। इससे समस्त भारत में शोक की लहर है। इस शोक की घड़ी में हम सभी दिवंगत यात्रियों एवं डाक्टर के परिवार के प्रति हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर दिनेश पाल सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी, शगुन ठाकुर, रोहित ठाकुर, सतेंद्र कुमार, यश गौतम, नीलेंद्र सिंह जादौन, नरेश राघव, संजीव शर्मा, दिनेश भारद्वाज, राजीव सिंह राघव, विनीत ठाकुर, रोहित सैंजनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed