{"_id":"6248b1aaec5cad277a3eb48b","slug":"ima-doctors-expressed-anger-over-dausa-incident-demonstrated-chandausi-news-mbd4234724148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौसा की घटना पर आईएमए चिकित्सकों ने जताया रोष, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौसा की घटना पर आईएमए चिकित्सकों ने जताया रोष, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। आईएमए चिकित्सक शनिवार को गांधी पार्क में एकत्र हुए और दौसा में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना पर रोष जताया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन देकर चिकित्सक को आत्महत्या के लिए विवश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आईएमए चिकित्सक चंदौसी के गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल्य गुप्ता ने कहा कि राजस्थान के दौसा में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई थी। महिला कम उम्र में मां बनी थी तथा बहुत ही कमजोर थी। वहां के पुलिस प्रशासन ने राजनेताओं के दबाव में महिला चिकित्सक के खिलाफ गलत ढंग से हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस, नेताओं की मानसिक प्रताड़ना से आजिज महिला चिकित्सक ने आत्महत्या कर ली।
उन्होंने कहा कि कोई भी चिकित्सक नहीं चाहता कि उपचार के दौरान उसके मरीज की मौत हो। ऐसे हालत में कोई भी चिकित्सक उपचार नहीं कर पाएगा। चिकित्सकों को उपचार के लिए पूर्ण सुरक्षा दी जाए, तभी कार्य करना पाना संभव होगा। इस दौरान चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को उनके आवास पर ज्ञापन देकर महिला चिकित्सक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बाद दिवंगत चिकित्सक की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आईएमए चंदौसी के सचिव डॉ. शशांक चौधरी, डॉ. अशोक, डॉ. अरविंद, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. हिमांशु, डॉ. रजनीश, डॉ. शेखर, डॉ. कमल किशोर, डॉ. सर्वेश, डॉ. श्याम डॉ. सलील, डॉ. विनीता, डॉ. स्मृति, डॉ. वंदना, डॉ. विदुषी आदि रही।