{"_id":"4b4cf51bf9e522da65321bb8b20679c4","slug":"illegall-sand-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौटा गांव में अवैध खनन में दो जेसीबी पकड़ी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौटा गांव में अवैध खनन में दो जेसीबी पकड़ी गईं
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी के अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा कस रहा है। संभल तहसील के गांव पौटा से फोन पर मिली शिकायत के बाद एसडीएम खुद मौके पर पहुंचे। सिरसी पुलिस चौकी के इंचार्ज और पुलिसकर्मी साथ थे। एसडीएम जेबी सिंह ने शुक्रवार को दोपहर अपनी छापेमारी में पाया कि कुछ लोग दो जेसीबी मशीन लगाकर अवैध खनन कर रहे हैं।
यह लोग एसडीएम की गाड़ी को देखकर भागने लगे, फिर भी उनके स्टाफ और चौकी की पुलिस ने घेराबंदी करके दो जेसीबी मय चालक के पकड़ लीं। जेसीबी को नखासा थाने की पुलिस के हवाले किया गया है। एसडीएम ने बताया कि बगैर अनुमति के खनन करना अपराध की श्रेणी में आता है।
इसलिए प्रशासन ने कार्रवाई की है। वहीं दूसरी ओर मौके पर मिले कुछ लोगों का कहना था कि जमीन को समतल कराया जा रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते अवैध खनन की शिकायत कर दी थी। जिसके चलते एसडीएम पहुंच गए और जमीन समतल करते समय मशीनों को तथा उनके चालकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जबकि एसडीएम ने अवैध खनन किए जाने की बात कही। उनका कहना है कि उन्होंने मौके पर अवैध खनन पाया है जिसके बारे में जिलाधिकारी के पास रिपोर्ट भेजी जा रही है।