फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal weapons manufacturing factory caught, one accused arrested

Sambhal News: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 03:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapons manufacturing factory caught, one accused arrested
असमोली (संभल)। पुलिस ने सोमवार की रात तलवार गांव के जंगल में खेत में बने गैराज में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ ली। पुलिस ने मौके से एक आरोपी शाहबुद्दीन उर्फ शाबू निवासी मदाला फत्तेहपुर को गिरफ्तार किया है। मौके से निर्मित और अर्धनिर्मित शस्त्रों के अलावा उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एएसपी श्रीश्चंद्र ने खुलासे के दौरान बताया कि असमोली पुलिस ने सोमवार की रात तलवार गांव के जंगल में सत्तार के खेत में बने खाली गैराज टीन शेड के अंदर छापा मारा था। मौके पर अवैध शस्त्र बनाने हुए शाहबुद्दीन उर्फ शाबू को गिरफ्तार किया। उसके पास से निर्मित और अर्धनिर्मित शस्त्र भी बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया कि पुलिस को मौके से पांच तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक पोनी तमंचा 12 बोर, एक बंदूक 12 बोर, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर और 15 अधबने तमंचे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed