फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal stands and parking are causing jam in the city

Sambhal News: शहर में अवैध स्टैंड और पार्किंग बन रहे जाम की वजह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal stands and parking are causing jam in the city
चंदौसी। शहर के बहजोई स्टैंड और मालगोदाम रोड समेत कई भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बने अवैध वाहन स्टैंड और पार्किंग जाम की समस्या बने हुए हैं। अवैध स्टैंड और वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने की वजह से आम राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात और स्थानीय पुलिस समस्या को लेकर सजग नहीं है। जबकि शासन के सख्त निर्देश है कि कई भी अवैध वाहन स्टैंड नहीं चलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में अवैध वाहन स्टैंड और पार्किंग की वजह से हर 15 मिनट में जाम लग रहा है। लोगों को जाम का खामियाजा सड़कों पर समय की बर्बादी के रूप में झेलना पड़ रहा है। शासन के निर्देश हैं कि अवैध वाहन स्टैंड नहीं बनने दिए जाएं। यह हादसे और जाम की वजह बनते हैं, लेकिन आज तक इस पर अमल नहीं हो सका है। जगह-जगह बने अवैध स्टैंड शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बहजोई स्टैंड पर अवैध रूप से टेंपो और बस खड़ी रहती है। जिससे बार-बार लोगों को परेशानी होती है। स्टेशन के सामने ई-रिक्शा चालकों ने अवैध स्टैंड बना लिया है। सुभाष रोड पर एंबुलेंस और निजी वाहन चालकों ने अवैध पार्किंग स्थल बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed