फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal encroachment on the drain... Dirty water from houses filled the school premises.

Sambhal News: नाले पर अवैध कब्जा... विद्यालय परिसर में भरा घरों का गंदा पानी

Thu, 14 May 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 14 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment on the drain... Dirty water from houses filled the school premises.
सरायतरीन (संभल)। पवांसा के गांव करीमपुर स्थित परिषदीय विद्यालय के पास का नाला ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर पाट दिया है, जिससे घरों से निकला गंदा पानी विद्यालय परिसर और मुख्य मार्ग पर एकत्र हो गया है। इससे स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इंचार्ज अध्यापक आशीष कुमार ने मंगलवार को बीडीओ को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गांव करीमपुर के प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि विद्यालय परिसर में पिछले कुछ दिनों से गांव का गंदा पानी भर रहा है, इसके पानी की निकासी के कोई प्रबंध नहीं है। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गंदे पानी के बीच से होकर विद्यालय में प्रवेश करना पड़ता है। इससे काफी दिक्कत होती है। विद्यालय के परिसर और मुख्य मार्ग पर जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिव मंगलवार को इसी मार्ग से विद्यालय के पास पंचायत सचिवालय पहुंचीं थीं, लेकिन समस्या को देखकर भी उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई। पंचायत सचिवालय पर जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर कच्चे मार्ग की पैमाइश कर मार्ग के दोनों और कच्चे नाले की भूमि पर कब्जा करने वालों को हटाकर नाला निर्माण कराए तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विद्यालय और पंचायत सचिवालय को जाने वाले मार्ग पर तमाम कीचड़ गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे निकालना मुश्किल हो गया है रात के समय रास्ते पर जल भरा वी होने से निकलना भी बेहद ही मुश्किल है। -मित्रपाल सिंह
-परिषदीय विद्यालय में बच्चे पढ़ाई करने के लिए प्रतिदिन जाते हैं, लेकिन मुख्य मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी परेशान है। विद्यालय परिसर में भी गंदा पानी एकत्रित हो रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। -राकेश कुमार

-गांव के मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ गंदगी की और जलभराव की समस्या बनी हुई है। परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्रा महिलाएं और किसान अपने खेतों पर जाने के लिए परेशान हैं। पंचायत सचिवालय भी इसी मार्ग पर है। -सुनील कुमार




-करीमपुर में परिषदीय विद्यालय परिसर और मुख्य मार्ग पर कीचड़ व जलभराव के मामले में बीडीओ को शिकायती पत्र देने की जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर जांच के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा। -गुरु दयाल सिंह, एडीओ पंचायत पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed