{"_id":"692a10572ed0b8aede0a684c","slug":"illegal-encroachment-around-community-toilet-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124790-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नई शिक्षा नीति में कौशलों के समावेश पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नई शिक्षा नीति में कौशलों के समावेश पर की चर्चा
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम कॉलेज में पूर्व छात्र परिषद की ओर से विभिन्न विषयों में अनुसंधान पद्धति के उभरते आयाम विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नई शिक्षा नीति में कौशलों के समावेश पर चर्चा भी की गई।
संगोष्ठी में उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आए 60 से अधिक प्रतिभागियों ने शोध पत्रों का वाचन किया। प्रतिभागियों ने शोध में आने वाली बाधाओं, उनके समाधान और समयानुकूल शोध पद्धतियों के चयन पर जोर दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. पुष्कर मिश्र ने तकनीकी दासता से बचने पर जोर देते हुए गौतम मुनि के न्याय सूत्र और समाजशास्त्र में शोध के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वहीं, डॉ. साकेत बिहारी ने शोध को सामाजिक दृष्टिकोण से प्रयोगात्मक बनाने और नई शिक्षा नीति में कौशलों के समावेश पर चर्चा की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार, विकास शर्मा, पवन कुमार यादव, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. विशेष कुमार पांडेय, डॉ. सूरज शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, अमरजीत, डॉ. पंकज कुमार, लोकेश चंद्र अग्रवाल, पंकज कुमार सिसोदिया, मनोज लखोटिया आदि मौजूद रहे। संवाद