फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal e-rickshaws running on the roads, causing traffic jams in the city

Sambhal News: सड़कों पर दौड़ रहे अवैध ई-रिक्शा, शहर में बन रहे जाम का कारण

Sat, 09 Dec 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 09 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Illegal e-rickshaws running on the roads, causing traffic jams in the city
संभल। अवैध ई-रिक्शा के संचालन पर परिवहन विभाग से लेकर यातायात पुलिस तक अंकुश नहीं लगा पा रही है। संभल शहर में दिनभर जाम की समस्या का कारण ही ई-रिक्शा बनते हैं। शुक्रवार को संभल में चमन सराय, आर्य समाज मार्ग, अस्पताल चौराहे पर जाम की स्थिति रही। बेतरतीब और बड़ी संख्या में ई-रिक्शा खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है। जिले में 1500 से ज्यादा ही ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि जिले की सड़कों पर दस हजार से ज्यादा दौड़ रहे हैं। सबसे बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संभल शहर में हैं। इसके बाद चंदौसी, बहजोई, गुन्नौर, बबराला में हैं। अवैध रूप से ई-रिक्शा का जिले में निर्माण किया जाता है और लोगों को गुमराह कर बेच दिया जाता है। जीएसटी की चोरी होती है और यह ई-रिक्शा पंजीकृत भी नहीं हो पाते। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि परिवहन विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। जो ई-रिक्शा अवैध हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed