फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If you do not have Apaar ID, you will be able to enter the centers with Aadhaar or PAN card

Sambhal News: अपार आईडी न हो तो आधार या पैन कार्ड से भी केंद्रों में मिलेगा प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
If you do not have Apaar ID, you will be able to enter the centers with Aadhaar or PAN card
चंदौसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। इस बार परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेशपत्र के साथ अपार आईडी भी दिखानी होगी। इसके बाद ही उन्हें केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। अपार आईडी न होने की स्थिति में परीक्षार्थी आधार या पैन कार्ड भी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिस पर हाईस्कूल के करीब 26,781 और इंटरमीडिएट के करीब 23,414 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केंद्रों पर छात्र- छात्राओं को एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपार आईडी भी दिखानी होगी। किसी वजह से अगर परीक्षार्थियों पर अपार आईडी नहीं है, तो वे आधार या पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर अपार आईडी को जरूरी कर दिया गया है। जिन हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं की अपार आईडी नहीं बनी है। वे अपार आईडी के लिए आवेदन कर दें। बताया कि परीक्षा के समय जिन परीक्षार्थियों पर अपार आईडी न हो, वे एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या पैन कार्ड केंद्रों पर दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed