{"_id":"611425378ebc3efcd63c4570","slug":"if-the-traffic-rules-are-violated-again-after-the-challan-the-vehicle-will-be-seized-sambhal-news-mbd398980053","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान होने के बाद दोबार किया यातायात नियमों का उल्लंघन तो सीज होगा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान होने के बाद दोबार किया यातायात नियमों का उल्लंघन तो सीज होगा वाहन
विज्ञापन
संभल जिले में ऐसे होता है हर दिन यातायात नियमों का उल्लंघन।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। एक बाइक पर सवार होकर चला पूरा परिवार काल के गाल में समा गया। दो मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कैसे हुआ इसका चश्मदीद कोई नहीं है, लेकिन नियमों का उल्लंघन और बोलेरो चालक की बेकाबू रफ्तार इस हादसे का कारण बना। हादसे के बाद चेती यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के वाहन सीज करने का मन बना लिया है। अब जो नियमों का उल्लंघन करता मिला और उसका पहले भी चालान नियमों के उल्लंघन में हो चुका है तो उसका वाहन सीज होना तय है।
यातायात पुलिस का मानना है कि ऐसा करने से नियमों का पालन हो सकेगा और लोगों की जान भी सुरक्षित रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार पहली से 31 जुलाई तक 2010 वाहनों के चालान किए गए। इन चालान के दौरान 8.47 लाख रुपये भी वसूले गए। इतनी बड़ी रकम जुर्माने के रूप में चुकाने के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस मिलकर कार्रवाई करेंगे।
हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पीटीओ आबदीन अहमद को मौके पर भेजा गया है। घटनास्थल की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा। बाइक पर पांच लोग सवार थे और दो बकरियां भी थीं। लोगों को जागरूकता दिखानी चाहिए। इसके अलावा नियमों का पालन और रफ्तार पर काबू रखते हुए बाइक पर दो लोग ही सफर करें।
विज्ञापन
अम्बरीश कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) संभल
जिन वाहन चालकों का पहले चालान हो चुका है और वह फिर से नियमों का उल्लंघन करते हुए मिलते हैं तो उनके वाहन को सीज कर दिया जाएगा। इसके लिए गुरुवार से अभियान चलाया जाएगा। लगातार अभियान चल रहा है और कार्रवाई हो रही है इसके बाद भी लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं। अनुज मलिक, यातायात पुलिस प्रभारी, संभल