फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If the house was not named, the husband shot and killed, report filed

नाम नहीं कराया मकान तो पति ने गोली मारकर ले ली जान, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
If the house was not named, the husband shot and killed, report filed
संभल। मकान नाम नहीं करने पर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का शव घर के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। महिला के मायके वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, आरोपी पति व उसके परिजन हत्या के बाद से फरार हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव मंडलाई निवासी फिरोज ने पत्नी रेशमा (25) की गुरुवार की रात को किसी समय गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। महिला के पिता भूरा ने बताया कि उन्होंने बेटी रेशमा की शादी तीन वर्ष पहले की थी। बेटी के कोई संतान नहीं है। उन्होंने बताया कि बेटी के ससुर ने एक मकान उसके नाम कर दिया था। बेटी का पति उस मकान को अपने नाम करवाना चाहता था और दहेज की मांग करता था। गुरुवार की रात को बेटी ने फोन कर मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। शुक्रवार की सुबह उन्हें बेटी की हत्या की जानकारी मिली। मृतका के भाई यूनुस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद एएसपी आलोक कुमार जायसवाल और सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सख्त कार्रवाई कर आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पति के हैं अवैध संबंध, इसलिए पत्नी से रहती थी अनबन
पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। इसी को लेकर पति-पत्नी में अनबन रहती थी। महिला के भाई का आरोप है कि उसके जीजा के जिस महिला से संबंध हैं वह विधवा है। वह महिला भी इस हत्या में शामिल है। मृतका के भाई ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या गोली मारकर पति ने की है। शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed