फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If the farmers' day was not organized by calling, then the BKU officials got angry

बुलावा देकर नहीं आयोजित किए किसान दिवस तो भड़के भाकियू पदाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
If the farmers' day was not organized by calling, then the BKU officials got angry
किसान दिवस में शामिल होने कलक्ट्रेट पर पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों और किसान उस समय भड़क गए, जब उन्हें पता चला कि किसान दिवस का आयोजन नहीं किया गया है। इससे नाराज लोगों ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए खिलाफ में नारेबाजी किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत कर वापस लौटे। पदाधिकारियों ने बताया कि किसान दिवस आयोजित किए जाने की सूचना जिला प्रशासन की तरफ से दी गई थी। इसके चलते वे लोग चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार के बरामदे में भाकियू की ओर से की गई पंचायत में किसानों के मुद्दे उठाए गए। इस दौरान जिला प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव/ प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश बिजेंद्र सिंह यादव का कहना था कि किसान दिवस की सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर वो संगठन के पदाधिकारियों व अन्य किसानों के साथ कलक्ट्रेट पर पहुंचे, यहां पहुंचने पर पता चला कि किसान दिवस को लेकर कोई भी तैयारी नहीं की गई हैं, और न ही किसान दिवस से संबंधित विभागीय अधिकारी ही मौजूद थे। जानकारी करने पर पता चला कि कलक्ट्रेट सभागार में मरम्मत आदि कार्य चलने के कारण किसान दिवस के आयोजन को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जबकि दूसरे जिलों में जिला प्रशासन की तरफ से किसान दिवस कराए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रमुख महासचिव ने बताया कि भाकियू ने कलक्ट्रेट सभागार में ही पंचायत की गई। इस दौरान आगामी 28 जुलाई 2022 को जिला मुख्यालय पर होने वाली महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि किसानों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति न मिलने, राशन वितरण में धांधली होने, छुट्टा पशुओं से निजात दिलाए जाने, गन्ना बकाया भुगतान कराए जाने, खाद के साथ किसानों को जिंक व नैनो यूरिया आदि दिए जाने आदि समस्याओं को लेकर 28 जुलाई 2022 को जिला मुख्यालय पर महापंचायत रखी गई है। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि महापंचायत ऐतिहासिक होगी। तय तिथि तक किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर महापंचायत को अनिश्चित कालीन आंदोलन में तब्दील कर दिया जाएगा। संचालन मुनेंद्र सिंह ने किया। इस बीच रामवीर सिंह, वीरेश यादव, मुकेश यादव, अमरसिंह राजपूत, मोहर सिंह यादव, नरेश शर्मा, उदयवीर सिंह यादव, दुर्गपाल कुशवाहा, मानपाल सिंह, खुशीराम व पिंटू यादव आदि ने पंचायत को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed