{"_id":"673125b4f9b5dfdd5c0b1075","slug":"if-solutions-to-the-problems-are-not-found-there-will-be-agitation-preparations-started-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116302-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: समस्याओं का समाधान न मिलने पर होगा आंदोलन, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: समस्याओं का समाधान न मिलने पर होगा आंदोलन, तैयारी शुरू
Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन (संभल)। गांव अजीमाबाद में रविवार को भाकियू अराजनैतिक की बैठक हुई। जिसमें किसानों की जन समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। समस्याओं का समाधान न होने पर जल्द ही आंदोलन करने की चेतावनी दी
भाकियू अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि जिले में पिछले 15 दिन से एनपीके और डीएपी खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं लेकिन शासन और जिला प्रशासन इसे लेकर चिंतित नहीं है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके अलावा कड़ाके की सर्दी में फिर से जिला प्रशासन की लापरवाही से किसानों को गेहूं की फसल की रखवाली करने को मजबूर होना पड़ेगा। हर वर्ष कई किसानों की फसल रखवाली के दौरान छुट्टा गोवंश पशुओं के हमले में मौत भी हो जाती है। बावजूद इसके अधिकारी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाते। अब किसानों के साथ पंचायत करके आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान दिनेश यादव, जसवीर सिंह यादव, कौशल क्रांतिकारी, शिशुपाल सिंह यादव, संतोष कुमार सिंह, सत्यभान सिंह, शंकर सिंह आर्य आदि रहे।