फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If construction of underpass is not started then highway work will be stopped from 17th

Sambhal News: अंडरपास का निर्माण शुरू न हुआ तो 17 से बंद करा देंगे हाईवे का कार्य

Sat, 10 Feb 2024 03:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
If construction of underpass is not started then highway work will be stopped from 17th
संभल। गांव भटौला में गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास बनाने की मांग के लिए चल रहा भाकियू असली का अनिश्चितकालीन धरना 17वें दिन भी जारी रहा। कहा गया कि धरने पर बैठे किसानों को संभल प्रशासन और यूपीडा के अधिकारी हल्के में ले रहे हैं। यदि इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया तो किसान आंदोलन को गति देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष वीरेश यादव शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे। किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि हमारी मांगें गलत हैं तो हमें बताया जाए। कहा कि गलत कैसे हैं और सही हैं, तो अति शीघ्र ही अंडरपास का निर्माण कराया जाए। प्रशासन कान खोलकर सुन लें, इस अंडरपास से 30 से 35 गांव प्रभावित हो रहे हैं। किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। शीघ्र ही कोई समाधान नहीं किया गया तो 17 को हाईवे का काम बंद करा दिया जाएगा। इस दौरान भोला यादव, शाहिद भाई, सोमदत्त, भूरे सिंह, विनय सैनी, जुगल किशोर, रामकुमार यादव, विजय सिंह, विनोद कुमार, होशियार सिंह, अनोखेलाल, हरिद्वार, सुरेश सैनी आदि रहे।

फोटो संख्या:82- एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम स

फोटो संख्या:82- एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम स

फोटो संख्या:82- एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम स

फोटो संख्या:82- एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed