फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If acquired vehicles are not made available on time, action will be taken

Sambhal News: अधिग्रहण वाले वाहन समय पर उपलब्ध न कराएं तो होगी कार्रवाई

Fri, 03 May 2024 04:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 03 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
If acquired vehicles are not made available on time, action will be taken
संभल। आगामी सात मई को लोकसभा चुनाव में होने वाले मतदान के लिए छोटे-बड़े वाहनों के अधिग्रहण आदेश जारी कर दिए गए हैं। अधिग्रहण आदेश में वाहनों को उपलब्ध कराने का नियत स्थान और समय लिखा गया है। इसके लिए वाहन मालिकों को नोटिस भेज दिया गया है। एआरटीओ डॉ.पीके सरोज का कहना है कि समय से वाहन उपलब्ध न कराए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एआरटीओ (प्रशासन) डॉ.पीके सरोज ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन सात मई को तमाम वाहनों की जरूरत होगी। स्कूली बसों के अलावा सड़कों पर चलने वाली प्राइवेट बसों से पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस को छोटी गाड़ियों की जरूरत होगी। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए बड़े वाहनों (बसों) को अधिग्रहीत किया गया है। इसके अलावा छोटे वाहन भी अधिग्रहीत किए गए हैं। वाहन मालिकों को अधिग्रहण आदेश भेज दिए गए हैं। पांच मई को छोटे और पांच मई को बड़े वाहन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। एआरटीओ ने बताया कि सभी में जीपीएस सिस्टम लगाया जाना है, इसलिए वाहन पहले ही उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed