{"_id":"60bfae5f8ebc3e00d262141c","slug":"husband-slaps-dancing-wife-then-wife-kills-herself-by-consuming-poison-chandausi-news-mbd3915807111","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस कर रही पत्नी को पति ने मारा थप्पड़ तो पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस कर रही पत्नी को पति ने मारा थप्पड़ तो पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। क्षेत्र के एक गांव में पति ने डांस करने पर पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इस बात से क्षुब्ध पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा है। अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी है।
थाना बनियाठेर क्षेत्र का एक गांव निवासी युवक रामनगर में रहकर काम करता है। वहीं पर उसके साथ पत्नी और बच्चे रहते हैं। युवक की बहन की शादी के लिए सोमवार को गांव में गोद भराई का कार्यक्रम था। इसके लिए पति पत्नी गांव आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि रात को कार्यक्रम के दौरान युवक की पत्नी डांस कर रही थी।
सभी के सामने पहले पति ने डांस करने के लिए मना किया, जब वह नहीं मानी, तो पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इस बात से पत्नी नाराज हो गई। रात को मेहमानों के जाने के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर रात करीब 12 बजे परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी बहजोई ले गए। गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। रात में उपचार के दौरान मुरादाबाद निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। बच्चों व परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मामले की पुलिस को अभी सूचना नहीं दी गई है।