{"_id":"662aacf7b2adc5f2110f33f1","slug":"husband-dies-wife-injured-in-collision-with-dumper-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-109977-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डंपर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डंपर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल
Fri, 26 Apr 2024 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
संभल। संभल-जोया मार्ग पर नगला फैक्टरी के पास रफ्तार से चल रहे डंपर ने बाइक सवार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां गिरिराज निवासी चंदावली को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी को भर्ती किया गया है।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव चंदावली निवासी गिरिराज के बड़े बेटे सूरज ने बताया कि मां रानी और पिता गिरिराज बाइक से बिलारी जा रहे थे। असमोली थाना क्षेत्र में संभल-जोया मार्ग पर नगला फैक्टरी के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गिरिराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उनके चार बच्चे हैं, जो अविवाहित हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही, डंपर चालक उमेश निवासी आगापुर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा को भी हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।