फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband cut off his second wife s nose with sickle injured in Sambhal

बेटी को परेशान करने वाले से करवाई शादी: विवाह तक पहली बीवी संग रहा दामाद, गर्भवती कर लड़की को छोड़ा...काटी नाक

Fri, 14 Apr 2023 04:10 PM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: ranjeett ranjeett Updated Fri, 14 Apr 2023 04:10 PM IST
सार

पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Husband cut off his second wife s nose with sickle injured in Sambhal
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल के चंदौसी के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बेरनी में पति ने अपनी दूसरी पत्नी की दराती से हमला कर नाक काट दी। घटना में महिला घायल हो गई। महिला अपनी मां को उपचार के लिए ले जा रही थी। घटना के बाद घायल महिला को उसकी मां थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।

विज्ञापन

गांव बेरनी निवासी पीड़ित मां ने बताया कि उसकी बेटी को गांव का शादीशुदा युवक परेशान करता था। इसके बाद महिला ने अपनी पुत्री की शादी उसी युवक के साथ कर दी। जबकि युवक अपनी पहली पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी को ठीक से रखा। इसके बाद छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद नवविवाहिता गर्भवती हो गई और चार माह पहले विवाद के कारण बेटी अपने मायके आ गई। 14 दिन पहले महिला ने पुत्र को जन्म दिया। महिला की मां का आरोप है कि बुधवार की रात पुत्री का पति कुछ परिचितों के साथ घर पहुंचा और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। जिससे पुत्री के हाथ में चोट आ गई।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम महिला अपनी पुत्री का उपचार कराने गांव के चिकित्सक के पास जा रही थी। जबकि आरोपी ने रास्ते में दराती से महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला की नाक का काफी हिस्सा कट गया। घटना के बाद महिला थाने पहुंची। पुलिस ने घायल महिला का उपचार सीएचसी में कराया है। घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed