फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Husband accused of second marriage, report on five including husband

संभल: पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of second marriage, report on five including husband
चंदौसी। महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई निवासी महिला विमलेश ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2017 को जनपद बदायूं के थाना बिल्सी के गांव बैरमई खुर्द निवासी सोमपाल से हुई थी। शादी में उसके पिता ने काफी उपहार दिए। मगर ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने लाख रुपये मायके से लाने की बात कही। इंकार करने पर महिला को प्रताड़ित किया जाता है।
विज्ञापन

एक दिन ससुराल वालों ने महिला को घर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला अपने मायके आ गई। 30 जनवरी को ससुराल वाले उसके घर पहुंचे और तीन लाख रुपये देने की मांग की। नहीं देने पर पति ने दूसरी शादी करने की बात कही। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दस फरवरी को दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति सोमपाल, ससुर अमरपाल, सास गुड्डो, देवर अर्जुन, ननद ममता निवासी गण ग्राम बैरमई खुर्द, थाना बिल्सी जनपद बदायूं के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed