फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Humidity adds to people's woes after light rain.Humidity adds to people's woes after light rain.

Sambhal News: हल्की बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Humidity adds to people's woes after light rain.Humidity adds to people's woes after light rain.
संभल। जिले में बृहस्पतिवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और रिमझिम फुहारें पड़ीं। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली, बल्कि दोपहर बाद उमस ने बेहाल कर दिया। बाजारों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर उमस का असर साफ दिखाई दिया। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बारिश के बाद बढ़ी नमी के कारण चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ाई। घरों व दफ्तरों में पंखे भी ज्यादा राहत नहीं दे सके। बिजली की ट्रिपिंग और स्थानीय कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात में भी उमस बनी रहने से लोगों की नींद प्रभावित हुई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक ज्योति प्रसाद त्रिवेदी ने बताया कि हल्की बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस अधिक महसूस होती है। अगले सात दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान में अधिक गिरावट की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
सेहत के साथ कृषि पर भी असर
चिकित्सकों ने गर्मी और उमस के बीच डिहाइड्रेशन, फंगल संक्रमण और हीट स्ट्रेस से बचने की सलाह दी है। इसके लिए पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस का सेवन करने तथा दोपहर में धूप से बचने को कहा गया। वहीं, अपेक्षित बारिश न होने से कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने के लिए बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे उनकी लागत बढ़नी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed