फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   House collapses due to rain, child dies, seven family members injured

Sambhal News: बारिश से गिरा मकान, बच्चे की मौत, परिवार के सात लोग घायल

Mon, 11 Sep 2023 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
House collapses due to rain, child dies, seven family members injured
संभल। संभल तहसील क्षेत्र के गांव सलारपुर कलां में रविवार रात आठ बजे बारिश से गांव निवासी मतीन का कच्चा मकान गिर गया। मतीन के पुत्र हसनैन (5) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं मकान के मलबे की चपेट में आकर मतीन के अलावा उनकी गर्भवती पत्नी शबाना, बेटी सानिया, नाजिया, बेटा मोमीन, फैजान, उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर नखासा थाना पुलिस और तहसीलदार दीपक कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। हादसे की जांच पड़ताल की है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठे हुए थे और खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पूरा मकान ढह गया और परिवार के सभी सदस्य दब गए। पीड़ित मकान स्वामी ने बताया कि बारिश रविवार की सुबह से ही तेज हो रही थी। मकान कच्चा है तो उसकी दीवारों में पानी की नमी दिखने लगी थी और छत भी टपक रही थी। बाजार से छत पर डालने के लिए पन्नी लाए थे। पन्नी डालने से पहले खाना खाने बैठे थे। इसी दौरान पूरा मकान गिर गया। पड़ोसियों ने मकान गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर आए और मलबे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि मतीन की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वह कभी कभी गांव में साइकिल से सब्जी बेचने का काम करते हैं। हादसे ने पूरे परिवार पर मुसीबत तोड़ दी है।
विज्ञापन

20 मिनट लगे मलबा हटाने में, तब तक थम गईं हसनैन की सांसें

हादसा करीब रात आठ बजे हुआ है। हादसे की जोरदार आवाज थी और जिसको सुनने के बाद आसपास के लोग पहुंचे थे। गांव निवासी नईम ने बताया कि हादसे की जोरदार आवाज सुनकर सभी मौके पर पहुंचे थे। मलबा हटाने में करीब 20 मिनट का समय लगा। जब तक मलबा हटाया जा सका तब तक हसनैन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मोमीन की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, अब फिर हादसे का शिकार हो गया
मतीन के 18 वर्षीय बेटे मोमीन की दस महीने पहले हुए हादसे में रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। मोमीन उपचार में था। रविवार की रात हादसे के समय मोमीन चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान छत का मलबा उसके ऊपर आकर गिरा। इसमें गंभीर चोट लगी है। रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट होने की बात चिकित्सकों ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना नहीं खा सके परिवार के लोग
मतीन ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय परिवार के लोग खाना खाने बैठ रहे थे। पत्नी शबाना खाना निकाल कर दे रही थीं। जान गंवाने वाला बालक हसनैन अपने पिता के पास में ही खाना खाने का इंतेजार कर रहा था। मतीन ने बताया कि उनका बेटा साथ में खाना खाने वाला था। खाना शुरू करने से पहले ही हादसा हो गया। जिसमें बेटे की जान चली गई।
नौ महीने की गर्भवती हैं शबाना, हादसे से जान पर खतरा
मतीन की पत्नी शबाना नौ महीने की गर्भवती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला और उनके पेट में शिशु के लिए भी खतरा बना हुआ है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को प्रसव कक्ष में देर रात भर्ती कर लिया था। महिला की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक निगरानी बनाए हुए हैं।



प्रशासन दिलाएगा मुआवजा, मकान के लिए भी होगी पैरवी
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के बारे में जानकारी की और मुआवजा प्रक्रिया शुरू कराने के लिए लेखपाल को निर्देश दिए हैं। घटना की जांच रिपोर्ट के बाद मुआवजा मिल जाएगा। तहसीलदार का कहना है कि मुआवजा दिलाया जाएगा। हादसे की जांच रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
हादसे में बालक की जान गई है। छह लोग घायल हैं। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद कराई जाएगी।
दीपक कुमार चौधरी, तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed