फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hotspot in sambhal

हॉट स्पॉट सील क्षेत्र में लोग बरत रहे एहतियात, सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hotspot in sambhal
जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी- हॉटस्पॉट क्षेत्र सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में टहलती बच्ची। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल के दीपासराय और सरायतरीन में बने हॉट स्पॉट सील क्षेत्रों के लोग पूरी एहतियात बरत रहे हैं। घरों से निकलने से परहेज किया जा रहा है। जरूरी सामान लेने के लिए ही घरों से निकलना हो रहा है। पुलिस का भी पहरा सख्त लगा हुआ है। दिनभर गलियों में सन्नाटा दिखाई देता है। जरूरी सामग्री लोगों तक समय से पहुंच रही है। मंगलवार को सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में एक मासूम बालिका हॉट स्पॉट सील क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दी। जब उससे घर से बाहर आने की जानकारी की तो उसने बताया कि वह घर का सामान खरीदने जा रही है। सामान लेकर लौट जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि मासूम बालिका को घर से नहीं निकाला जाना था पर परिजनों ने उसको रोका नहीं। बल्कि सामान लेने के लिए भेज दिया। एक दूसरे क्षेत्र में एक युवक सब्जी ले जाता हुआ मिला।
विज्ञापन

इस युवक ने हॉट स्पॉट सील क्षेत्र का बैरियर पार कर सब्जी की खरीद की थी। हालांकि सब्जी खरीदकर यह युवक भी वापस अपने घर की ओर लौट गया। वहीं दूसरी ओर दीपासराय में सुबह के समय चहल कदमी दिखाई दी। दोपहर से शाम तक सन्नाटे भरा माहौल रहा। शाम के समय लोग छतों पर घूमते दिखाई दिए। पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed