फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hotspot for corona in sambhal

संभल में हॉट स्पॉट में निगरानी, कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आए 57 लोगों के लिए गए नमूने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
hotspot for corona in sambhal
संभल। नौ केस पॉजिटिव आने के बाद संभल का दीपासराय और सरायतरीन हॉट स्पॉट हो गया है। हॉट स्पॉट में हर घर का सर्वे हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में रहे 58 लोगों के नमूने लिए हैं। अब इनके संपर्क में रहे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। अपर आयुक्त देवी सिंह और अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. सत्य सिंह ने संभल के जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

संभल जिले में कोरोना के नौ केस पॉजिटिव आ चुके हैं। इसमें एक की मृत्यु हो गई है। आठ लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सात मुरादाबाद में हैं जबकि एक नरौली के सरकारी अस्पताल में है। अब तक इनके संपर्क में आए 58 लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं और संपर्क का भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहे लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाना है तभी पता लगेगा कि कौन-कौन संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉट स्पॉट सरायतरीन में शनिवार को शाम पांच बजे पहुंची। टीम का नेतृत्व डा. नीरज कर रहे थे। तमिलनाडु के जमातियों की सेवा में लगे एक व्यक्ति के परिवार के 12 सदस्यों को टीम जिला अस्पताल लेकर पहुंची। देर शाम तक इनके नमूने लिए जा रहे थे। नमूने लेने के बाद सभी को आइसोलेशन में तब तक भर्ती रखा जाएगा जब तक कि कोरोना की जांच होकर रिपोर्ट न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी कोरोना पॉजिटिव नरौली के सरकारी अस्पताल में कराए जाएंगे भर्ती
संभल। मुरादाबाद जिले में अब संभल के कोरोना पॉजिटिव नहीं भेजे जाएंगे। सभी कोरोना पॉजिटिव नरौली में भर्ती कराए जाएंगे। तीस बेड का कोविड हास्पिटल बनाया जा चुका है। डाक्टरों और चिकित्साकर्मियों की ट्रेनिंग भी हो चुकी है। पहला कोरोना पॉजिटिव नरौली में शुक्रवार को भर्ती किया गया है। यह व्यक्ति सरायतरीन का निवासी है और जमातियों के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुआ है।
आपको बताते चलें कि तमिलनाडु के 11 जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन से होते हुए संभल के सरायतरीन में 6 मार्च को पहुंचे थे। इन 11 लोगों में छह पाजिटिव आ चुके हैं जिसमें एक की मौत हो गई है। पांच जमाती निगेटिव हैं जिनके नमूने अब दोबारा से लिए जा रहे हैं। यह पांच लोग हकीम रईस यूनानी मेडिकल कालेज में क्वारंटीन हैं। जो पांच जमाती पॉजिटिव हैं वे मुरादाबाद में उपचार करा रहे हैं।

जबकि एक युवक दुबई से आया था वह भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुरादाबाद में है। एक युवक सरायतरीन का है जो जमातियों की खिदमत में लगे होने की वजह से कोरोना पॉजिटिव हुआ। वह भी मुरादाबाद में है। एक कोरोना पॉजिटिव नरौली में भर्ती है। आठ कोरोना पॉजिटिव का उपचार करा रहे हैं। नवें की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में रहे लोगों को तलाशा है। इनके नमूने लिए गए हैं और दूसरे संपर्क तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed