फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hotspot aria in sambhal

हॉट स्पॉट क्षेत्रों में लॉट डाउन सफल, दिनभर सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hotspot aria in sambhal
बच्चों संग बाहर का नजारा- संभल में हॉटस्पॉट बनाए गए दीपासराय मोहल्ले में अपने घर की बालकनी से बच्? - फोटो : SAMBHAL
संभल। सरायतरीन और दीपासराय में हॉट स्पॉट की सफलता बरकरार है। लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। वही लोग बाहर निकल रहे हैं जिनको आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करनी होती है। इसके अलावा पुलिस का पहरा भी सख्त है। आपूर्ति व्यवस्था बनाने वाले अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जानकारी लोगों से कर रही है। जिससे किसी को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

सोमवार को सरायतरीन के हॉट स्पॉट क्षेत्र मोहल्ला भूड़ा में पूरी तरह सन्नाटा दिखाई दिया। घरों से वही लोग निकलते दिखाई दिए जिन्हें जरूरी सामग्री की खरीदारी करनी थी। शाम के समय कुछ बच्चे और बड़े घरों की वॉलकनी और छतों पर नजर आए। जो आपस में बातचीत कर रहे थे। यही हाल दीपासराय के हॉट स्पॉट सील क्षेत्र का नजर आया। दिनभर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। जो लोग निकले वह अपनी जरूरत की सामग्री खरीदकर फिर से घर में चले गए।
विज्ञापन

मालूम हो सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में छह जमातियों समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए नमूूने लैब भेज हैं जो अभी लंबित है। वहीं दूसरी ओर दीपा सराय के हॉट स्पॉट क्षेत्र में भी एक दुबई से लौटा एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। दो क्षेत्रों में नौ कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 14 अप्रैल की रात से ही इलाके सील किए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैनिटाइज कराया जा रहा है। और घरों से न निकलने की प्रशासन ने हिदायत दी हुई है। जिसका अब तक बखूबी पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed