{"_id":"5efcdc7f8ebc3e43046b403d","slug":"honor-killing-in-sambhal-chandausi-news-mbd3543984188","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के पिता, चाचा, भाभी, मां को पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के पिता, चाचा, भाभी, मां को पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/धनारी। थाना धनारी क्षेत्र के गांव गड़ा में प्रेमी युगल के शव मिलने के मामले में पुलिस ने युवती के चार परिजनों को हिरासत में ले लिया है। अन्य परिजन फरार है, घर पर ताले लगे हैं।
बुधवार की शाम थाना धनारी क्षेत्र के गांव गड़ा में बंटी और सुखिया का शव पेड़ से लटका मिला है। शव मिलने की सूचना से गांव एवं क्षेत्र में हड़कंप मच गया । युवक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन युवती के परिजन नहीं आए। पुलिस ने इस मामले में युवती के घर से पूछताछ के लिए उसके पिता तुलसीराम, चाचा ख्यालीराम, मां कश्मीरा और भाभी मिथलेश को हिरासत में लिया है और अपने साथ ले गई। युवती के पांच भाई है। पांचों भाई एवं अन्य परिजन घर से फरार हो गए। घर पर अन्य कोई परिजन न होने के कारण ताला लगा है। युवती के घर बंधे पशुओं की देखभाल पड़ोसी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस युवती के परिजनों को हिरासत में लेने की बात से इंकार कर रही है।
तीन से चार दिन पुराने है शव, पड़ चुके कूड़े
चंदौसी। गड़ा में मिले प्रेमी युगल बंटी और सुखिया का शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। दोनों के शवों में कीड़े पड़ चुके हैं। इस दौरान कई बार बूंदा बांदी भी हुई है। शव झाड़ियों के बीच होने के कारण गर्मी और बारिश के बीच शव फूल चुके हैं। शवों पर किसी भी तरह की चोट आदि के निशान भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के विषय में अभी नहीं कह सकते हैं। यह आत्महत्या और हत्या भी हो सकती है। दोनों में से किसी की तहरीर नहीं मिली हैं। जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
आलोक जायसवाल, एएसपी संभल।