{"_id":"607354378ebc3ec4be1be8d2","slug":"home-guard-went-to-other-district-for-election-chandausi-news-mbd3860303106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे जिलों में पंचायत चुनाव कराने के लिए जिले से रवाना हुए 663 होमगार्ड जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे जिलों में पंचायत चुनाव कराने के लिए जिले से रवाना हुए 663 होमगार्ड जवान
विज्ञापन
बहजोई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दूसरे जिलों के लिए होमगार्ड के जवान रवाना किए गए। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने होमगार्ड जवानों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच एसपी ने जवानों को पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए टिप्स भी दिए।
सहायक जिला कमांडेंट विजयपाल सिंह ने बताया कि आगामी तीन चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर दूसरे जिलों के लिए 663 जवानों की 15 रोडवेज बसों को रवाना किया गया है। यह सभी होमगार्ड के जवान तीन चरणों में जिला रामुपर, अमरोहा व मुरादाबाद में पंचायत चुनाव संपन्न कराएंगे।
इसके बाद चौथा चरण जिला संभल में रहेगा। यह सभी होमगार्ड के जवान तीनों चरणों के चुनाव संपन्न कराने के बाद 27 अप्रैल 2021 को जिला संभल में वापस लौटेंगे। इसमें जिले के 792 होमगार्ड के जवान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहेंगे। इनमें 17 महिला होमगार्ड भी शामिल हैं। एडीसी ने बताया कि होमगार्ड जवानों को रवाना करते समय कोरोना से बचाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई गाइड लाइन का पूरा पालन किया गया है।