{"_id":"6998c2e9624da40a92086b7a","slug":"holi-roadways-bus-trips-to-be-extended-from-february-28-to-march-9-sambhal-news-c-204-1-chn1001-127060-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली : 28 फरवरी से नौ मार्च तक बढ़ाए जाएंगे रोडवेज बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली : 28 फरवरी से नौ मार्च तक बढ़ाए जाएंगे रोडवेज बसों के फेरे
विज्ञापन
चंदौसी। होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 28 फरवरी से नौ मार्च तक रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही, लगातार ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे बस संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके।
चंदौसी रोडवेज बस अड्डे से अनुबंधित और निगम की 90 से ज्यादा बसों का संचालन किया जाता है। जो मुरादाबाद, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, देहरादून और दिल्ली समेत कई प्रमुख रूटों पर चलती हैं। होली के मद्देनजर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने अतिरिक्त इंतजाम करने की योजना बनाई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिलारी, मुरादाबाद, बिसौली और बदायूं आदि लोकल रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, इसलिए इन मार्गों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
जिस रूट पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहेगा, वहां अन्य कम दबाव वाले रूटों से बसों को हटाकर यात्रियों की सुविधा के अनुसार लगाया जाएगा, ताकि किसी को भी अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। इसके अलावा होली के दौरान लगातार ड्यूटी करने वाले रोडवेज चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और त्योहार के दौरान बसों का संचालन बिना किसी बाधा के किया जा सकेगा।
विज्ञापन
चंदौसी रोडवेज स्टैंड इंचार्ज राजीव यादव ने बताया कि होली पर यात्रियों को सफर में परेशानी न हो। इसके लिए 28 फरवरी से नौ मार्च तक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।