फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hindu girl trapped in love trap

Sambhal News: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
Hindu girl trapped in love trap
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव पंसुखा निवासी आस मोहम्मद उर्फ सोनू ने हिंदू बनकर दिल्ली निवासी युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। तीन माह पहले आरोपी युवती को गांव ले आया और जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद निकाह कर लिया। जानकारी मिलने पर बुधवार को ऐंचोड़ा कंबोह थाने पहुंचे युवती के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने उनकी बेटी से दोस्ती कर ली और बहला-फुसलाकर तीन महीने पहले ले आया था। युवती के पिता ने बताया कि वह लगातार बेटी की तलाश कर रहे थे। अब जानकारी मिली कि मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर उनकी बेटी को फंसाया था। युवती ने परिजनों को बताया कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द ही बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी आस मोहम्मद को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article