{"_id":"660345ade90ed160fe01d8e4","slug":"high-tension-line-wire-broke-and-fell-two-animals-died-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-109089-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, दो पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, दो पशुओं की मौत
Wed, 27 Mar 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अहमदनगर थरैसा में मंगलवार की शाम सवा चार बजे हाईटेंशन लाइन का तार ग्रामीण के घर में गिर गया। घर के आंगन में बंधे दो पशु इसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
गांव निवासी विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम घर के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मकान पर गिर गया था। आंगन में बंधे पशु व बकरी को करंट लग गया। इससे मौके पर मौत हो गई। शोर शराबा होने पर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे। छप्पर के नीचे बैठी पत्नी, बच्चे और बीमार मां को बामुश्किल बाहर निकाला। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस के साथ विद्युत निगम, लेखपाल और पशुपालन विभाग की टीम को दी। लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंच सका। पशुपालन विभाग की टीम ने मृत पशु और बकरी का पोस्टमार्टम किया है। विद्युत निगम के एसडीओ देहात चंदौसी कुलदीप कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के करंट से पशु और बकरी की घटना की जानकारी मिली थी। इस पर जांच पड़ताल कराई है। हाईटेंशन लाइन पुरानी है लेकिन लोगों ने भी गलत तरीके से मकान का निर्माण कर लिया है। फिर भी इस लाइन को हटाने की कार्रवाई कराई जा रही है।