फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   High level committee returned, decision regarding SP office in Sambhal may be taken soon

Sambhal News: हाईलेवल कमेटी लौटी, जल्द हो सकता है संभल में एसपी कार्यालय को लेकर निर्णय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
High level committee returned, decision regarding SP office in Sambhal may be taken soon
संभल। बवाल के बाद अतिसंवेदनशील बने संभल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए एसपी कार्यालय बहजोई से संभल स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसपी कार्यालय संभल नगर या उसके आसपास बने। इसके लिए हाईलेवल कमेटी को संभल दौरे पर भेजा गया। मंगलवार को टीम लखनऊ लौट गई है। शासन के निर्णय के बाद जल्द ही जिला पुलिस मुख्यालय पर निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन

शासन की हाईलेवल कमेटी सोमवार की शाम संभल पहुंची थी। यह कमेटी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में शासन ने बनाई है। कमेटी के सदस्यों ने हयातनगर थाना क्षेत्र के कमालपुर सराय और संभल कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय में कई सरकारी और निजी जमीनों का निरीक्षण किया। इन जमीनों से सीमाओं को नक्शे के माध्यम से समझा है। दूसरे शहरों को जोड़ने वाली सड़कें भी देखी गई हैं।
विज्ञापन

संभल जिला वर्ष 2011 में सृजित हुआ था। पुलिस और प्रशासन के कार्यालय अभी अस्थायी तौर पर बहजोई ब्लॉक से संचालित होते हैं। जिला मुख्यालय के लिए जमीन क्रय कर ली गई है। पुलिस लाइन का निर्माण शुरू हो गया है। लेकिन 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद संभल अतिसंवदेनशील श्रेणी में शामिल आ गया है। इसको देखते हुए ही शासन ने पुलिस का मुख्यालय संभल में बनाने पर विचार किया है। इसलिए ही हाईलेवल कमेटी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000

एक सप्ताह के अंदर हो सकती है संशोधन की घोषणा
पुलिस का जिला मुख्यालय संभल में बनाए जाने की घोषणा एक सप्ताह के अंदर हो सकती है। इस तरह की चर्चा आम है। अभी तक बहजोई में बनाया जाना प्रस्तावित है लेकिन शासन स्तर से हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट पर संशोधन किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय भी संभल में स्थानांतरित किए जाने की चर्चा है। हाईलेवल कमेटी में शामिल अधिकारियों ने इस दौरे को लेकर कोई चर्चा नहीं की है। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होने की चर्चा थी लेकिन वह बैठक भी हाईलेवल कमेटी के द्वारा नहीं की गई। कमेटी वापस लौट गई है।



000000000000


1978 में हुए दंगे के बाद एडीएम और एएसपी का कार्यालय संभल में बना था
संभल शहर दंगे और बवाल की आग कई बार झुलसा है। 1978 का दंगा ज्यादा भयंकर था। जिसमें काफी हिंदू परिवारों का पलायन करना पड़ा था और कई लोगों को इस दंगे में जान गंवानी पड़ी थी। लूटपाट और आगजनी खूब की गई थी। कर्फ्यू भी लंबे समय तक रहा था। शासन ने उस दंगे को गंभीरता से लेते हुए संभल शहर में एडीएम और एएसपी के कार्यालय स्थापित कर दिए थे। इसी तरह 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हुआ। पांच लोगों की जान गई थी। इस बवाल को लेकर भी शासन गंभीर है। इसलिए ही एसपी कार्यालय संभल में बनाने पर मंथन चल रहा है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा मजबूत बन सके। एसपी कार्यालय होने पर पर्याप्त फोर्स शहर में रहेगी। जिससे सुरक्षा भी मजबूत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed