{"_id":"686190bd564269eddb08c16d","slug":"heavy-rain-accompanied-by-thunder-brought-relief-from-the-humid-heat-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121129-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
चंदौसी। रविवार सुबह तेज हवा और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, दो घंटे की बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चंदौसी, धनारी, गुन्नौर व जुनावई में हुई दो घंटे की झमाझम बारिश से लोगों को कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। रविवार सुबह ही अचानक मौसम ने करवट बदल ली और आसमान में काली घटाएं छा गईं। थोड़ी देर के लिए अंधेरा सा छा गया। फिर बिजली की गड़गड़ाहट और ठंडी तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। देखते ही देखते सुबह करीब दस बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान गिरने से मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया।
वहीं, नगर की सड़कों पर जलभराव की समस्या हो गई। शहर के स्टेशन रोड, गोलागंज, इंदिरा कॉलोनी आदि जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि देर शाम तक मौसम ठंडा रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोगों ने बताया कि कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से हालत खराब हो गई थी।