फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hearing in Jama Masjid vs. Harihar Mandir case on September 29.

Sambhal News: जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में सुनवाई 29 सितंबर को

Wed, 26 Aug 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 26 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Jama Masjid vs. Harihar Mandir case on September 29.
चंदौसी (संभल)। संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर वाद में चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में मंगलवार को होने वाली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में मामला स्थगित होने के कारण टल गई। मामले में अब अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि संभल में 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था। डीजीसी प्रिंस शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई को 25 अगस्त की तारीख लगाई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही स्थगित होने के कारण सुनवाई के लिए अब 29 सितंबर की तारीख नियत कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

-------
सिमरन गुप्ता के पक्षकार बनने के प्रार्थनापत्र पर पत्र पर भी टली सुनवाई
चंदौसी। संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले दायर किए गए मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उनका कहना है कि हम सनातनी हैं, उन्हें उक्त मुकदमे में पक्षकार बनाया जाए। इस मामले में भी 25 अगस्त दिन मंगलवार को सुनवाई होनी थी। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 सितंबर नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed