फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Headmistress of the council school suspended for breaking the right room of the school, investigation started

Sambhal News: स्कूल का सही कक्ष तोड़वाने पर परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Headmistress of the council school suspended for breaking the right room of the school, investigation started
संभल। राया खुर्द गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के कक्ष को मनमानी से तोड़वाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने शुरूआती जांच के बाद इंचार्ज अध्यापिका ज्योत्सना त्यागी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच शुरू कराई गई है। बुधवार को एबीएसए, एडीओ पंचायत और जिला समन्वयक निर्माण जांच को पहुंचे। जिस भवन को तोड़वाया गया है, उसे जर्जर बताया गया है। जबकि वह जर्जर नहीं था।
विज्ञापन

दरअसल, संभल ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायांखुर्द के प्राथमिक विद्यालय का एक भवन जर्जर होने कारण शिक्षा विभाग द्वारा नीलाम कराया गया था। वहीं, दूसरे भवनों में ग्राम पंचायत द्वारा मिशन कायाकल्प के तहत लाखों रुपये का कार्य कराया गया था। नीलाम भवन को ध्वस्त कराने की कार्रवाई हुई तो ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। ध्वस्तीकरण का विरोध किया और इसकी शिकायत अधिकारियों से की। बताया गया कि जिस भवन को तोड़वाया जा रहा है, वह जर्जर नहीं है। इसका अधिकारियों ने संज्ञान लिया। बीएसए ने जांच कराई। जिसमें यह बात सही निकली। जिसके बाद इंचार्ज अध्यापिका ज्योत्सना त्यागी को निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में ज्योत्सना त्यागी को देहरी जग्गू की मिलक में स्थित शिक्षक विहीन स्कूल से संबंद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed