फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Haryana Health Department team raids clinic in Gawan, action taken on embryo test

Sambhal News: गवां में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर छापा मारा, भ्रूण परीक्षण करने पर हुई कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana Health Department team raids clinic in Gawan, action taken on embryo test
गवां (संभल)। हरियाणा के फरीदाबाद की स्वास्थ विभाग की टीम ने रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में एक निजी क्लीनिक पर भ्रूण परीक्षण करने के मामले में कारवाई। क्लीनिक संचालक समेत दो लोग पकड़े हैं। जिन्हें पुलिस को सुपुर्द किया गया है। भ्रूण परीक्षण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

फरीदाबाद से आए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डाॅ. मान सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि संभल जिले के कस्बा गवां में एक क्लीनिक पर अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। यहां भ्रूण परीक्षण होता है। इस क्लीनिक पर हरियाणा के लोगों ने भी भ्रूण परीक्षण कराया है। इसी सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह एकमहिला को भ्रूण परीक्षण कराने के लिए क्लीनिक पर भेजा था। एक अन्य व्यक्ति महिला को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचा। यह व्यक्ति ही क्लीनिक पर अवैध तरीके से भ्रूण परीक्षण कराता है। डाॅ. मान सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के बाद महिला को गर्भ में मौजूद शिशु के लिंग की जानकारी दी गई। भ्रूण परीक्षण करने की पुष्टि होने के बाद बृहस्पतिवार की शाम सात बजे महिला को लेकर क्लीनिक पर फिर से पहुंचे और क्लीनिक संचालक को पकड़ लिया। जबकि जिस व्यक्ति ने अल्ट्रासाउंड किया था वह मौके से भाग गया। आरोपियों को भनक लग गई थी इसलिए मशीन को भी हटा दिया था। रजपुरा थाने के कार्यवाहक प्रभारी वीरेश कुमार ने बताया कि दो लोग को हरियाणा से आई स्वास्थ्य की टीम ने सुपुर्द किए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में धड़ल्ले से चल रहा भ्रूण परीक्षण कारोबार, स्वास्थ्य विभाग बेखबर
जिले में बड़ी संख्या में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हैं। इन अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भ्रूण परीक्षण भी किए जाते हैं। कुछ दिन पहले ही बहजोई में हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। हैरानी की बात यह है कि जिले का स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर पाता है। गवां के जिस क्लीनिक पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है। उसको लेकर संभल जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नोडल अधिकारी डाॅ. पंकज विश्नोई का दावा है कि अप्रैल में इस अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed