{"_id":"586d49ad4f1c1b443615884f","slug":"harkat-men-aaya-prashasan-hordings-utare","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में आया प्रशासन, होर्डिंग्स उतारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में आया प्रशासन, होर्डिंग्स उतारे
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदेश मिलते ही पालिका प्रशासन ने तेजी दिखाई और पालिका की टीम ने कलक्ट्रेट से बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स उतारने का काम शुरू कर दिया।
बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे करीब पालिका की टीम जेसीबी व ट्रेक्टर-ट्राली लेकर कलक्ट्रेट पर पहुंची। सबसे पहले कलक्ट्रेट के बाहर लगे बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स उतारे गए, इसके बाद कलक्ट्रेूट के आसपास समेत चंदौसी रोड व संभल बाईपास के निकट पालिका की बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स उतरवाए गए। इस बीच उप जिलाधिकारी चंदौसी अमित कुमार ने भी बहजोई पहुंचकर राजनीतिक पार्टियों के बैनर उतरवाए।
अपर जिलाधिकारी संभल ने बताया कि प्रदेश में आचार-संहिता लागू हो चुकी है। नगर में राजनीतिक पार्टियों के बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स हटवाए गए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में सख्ती से आचार-संहिता का पालन कराया जाएगा। यदि कहीं आचार-संहिता का उल्लंघन होता पाया गया, तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर पालिका परिषद चंदौसी के अधिशासी अधिकारी विकास सेन के नेतृत्व में बुधवार को राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स हटाए जाने के लिए अभियान चलाया गया। पालिका प्रशासन ने विधानसभा चुनावों का बिगुल फुंकते ही अभियान चलाकर चौराहों, सड़क के किनारे लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स हटाए। सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के होर्डिंग्स पर पालिका का डंडा चला तो लोगों में कौतूहल बना रहा। कर्मचारियों ने होर्डिंग्स ट्राली में लादकर पालिका में जमा कराए। अधिशासी अधिकारी विकास सेन ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर अभियान जारी रहेगा।