फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hariyali Teej celebrated with pomp, women swing by making sixteen adornments

धूमधाम से मनाई हरियाली तीज, सोलह शृंगार कर झूला झूलीं महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej celebrated with pomp, women swing by making sixteen adornments
चंदौसी में सावन के गीत गाती महिलाएं। - फोटो : CHANDAUSI
हरियाली तीज महिलाओं ने रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती का पूजन किया और सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सावन के मंगल गीतों के साथ झूला झूला।
विज्ञापन

रविवार को नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित पंजाबी मंदिर में महिला मंडल की अध्यक्ष ममता राधू की ओर से तीजोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि साधना अरोड़ा ने किया। इसमें मेहंदी, सोलह शृंगार व तंबोला आदि खेलों का आयोजन किया। साधना अरोड़ा ने बताया कि प्राचीन समय से ही पंजाबी मिट्टी से जुड़ा तीज महिलाओं के लिए बेहद खास होती है। महिलाएं सोलह शृंगार करके अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। इस दौरान रमा चाबा, पूनम मदान, अमिता गांधी, निधि भारद्वाज, मंजू अरोड़ा आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन

वहीं सरायतरीन स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में दक्ष प्रजापति महिला समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीमा आर्या, मंजू आर्या, बबली, आशा, विमलेश, कुसुम, सारिका आदि महिलाएं रहीं। अखिल माथुर वैश्य शाखा सभा महिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अनिता गुप्ता, रंजना गुप्ता, भाव्या गुप्ता, आशा, खुशी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी में बिहारी लाल आरोग्य सदन राम पर रोटरी क्लब अमन का तीजोत्सव कार्यक्रम मनाया गया जिसमें पतंग व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां पूनम अग्रवाल, शुभ्रा अग्रवाल, महिमा जैन, पूजा किशोर, साधना गुप्ता, अर्पिता वार्ष्णेय आदि रहीं। वहीं जायन्ट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली के तीजोत्सव यूनिट डारेक्टर अनु रस्तोगी, डॉ. सुधा चौधरी, पद्मा भार्गव, सीता अग्रवाल, सीमा वर्मा आदि रहीं। बरनवाल महिला शक्ति सेवा समिति के तीजोत्सव में संगठन की अध्यक्ष डॉ. दुर्गा टंडन, तूलिका बरनवाल, नीलिमा, आयुषी गुप्ता, सुबोध गुप्ता आदि रहीं। समर्पण वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मीनू अग्रवाल, काजल अरोरा, विशाखा अरोरा, सपना गुप्ता, माधुरी सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed